बिहार में मौसम विभाग ने साइक्लोन अर्नब को लेकर चेतावनी जारी की है. इसका असर आज से 31 अक्टूबर तक प्रचंड रूप में देखने को मिलेगा. चक्रवात का प्रभाव इतना भीषण होगा कि बिहार के 26 जिलों में यलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ वज्रपात के खतरे की चेतावनी जारी की गई है.
बिहार में इन जिलों पर ज्यादा होगा असर
प्रभावित होने वाले प्रमुख जिलो में पटना, जहानाबाद, बेगूसराय, गया, खगड़िया, लखीसराय, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, समस्तीपुर, सुपौल, औरंगाबाद और पश्चिमी चंपारण तथा पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई गई है.भीषण चक्रवता अर्नब अपने साथ बिहार में तेज हवाएं लेकर इंटर करेगा. इसके चलते 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर बिजली गिरने का भी अलर्ट दिया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान काफी एहतियात बरतना होगा.