शहर चुनें
28°C Delhi
ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी

विशेष श्रेणियां

वीडियो
फोटो
पॉडकास्ट
ई-पेपर
वेब स्टोरी
शहर चुनें

हमसे जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी
दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद मंदिर में शादी, मोहल्लेवालों की पहल से एक हुए आरती और देवा
बिहार की राजनीति में हलचल: अनंत सिंह और नीलम देवी को जेडीयू ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला, विधान परिषद चुनाव पर टिकी नजरें
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव का महामुकाबला: लूला और बोल्सोनारो के बीच कड़ा मुकाबला, दूसरे चरण की वोटिंग आज
धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे:चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके
SIR में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं देगा चुनाव आयोग:RTI के जवाब में कहा- ट्रेड सीक्रेट है; AI इस्तेमाल पर भी नहीं दिया जवाब
दीपावली और छठ पूजा को लेकर पटाखा दुकानों का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

अपना शहर चुनें

बेतिया
बगहा
पटना
गया
भागलपुर
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
पूर्णिया
बिहार शरीफ
आरा
बेगूसराय
कटिहार
छपरा
मुंगेर
सहरसा
समस्तीपुर

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top

फ़्रांस: हिंदू समूह के दौरे के बाद एफ़िल टावर क्यों हुआ बंद, जानें पूरा मामला

एक साइन बोर्ड पर लिखा था कि टावर की ओपनिंग में परिचालन संबंधी कारणों से देरी होगी फ़्रांस के प्रसिद्ध एफ़िल टावर को कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सोमवार को बंद कर दिया गया था. कर्मचारियों और प्रबंधन के मुताबिक,...

एक साइन बोर्ड पर लिखा था कि टावर की ओपनिंग में परिचालन संबंधी कारणों से देरी होगी

फ़्रांस के प्रसिद्ध एफ़िल टावर को कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सोमवार को बंद कर दिया गया था.

कर्मचारियों और प्रबंधन के मुताबिक, एक हिंदू धार्मिक समूह के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों को उनकी काम की जगह से हटा दिया गया था.

बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बाप्स) से जुड़े क़रीब 100 लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को फ़्रांस की राजधानी पेरिस में इस मशहूर स्थल का दौरा किया था.

कर्मचारी यूनियन की प्रतिनिधि डायने डावोइन ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के पहुँचने पर महिलाओं से वहाँ से हटने के लिए कहा गया.

उन्होंने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, “इस प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान महिलाओं से कहा गया कि वे अपनी काम की जगह छोड़ दें, ताकि वहाँ पुरुषों को तैनात किया जा सके.”

डावोइन ने यह भी कहा कि इस घटना को लेकर मैनेजमेंट ने बाद में कर्मचारियों से माफ़ी मांगी.

बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बाप्स) के सदस्यों ने पेरिस में सीन नदी पर आयोजित धार्मिक झांकी से पहले एफिल टावर के सामने एक धार्मिक समारोह में हिस्सा लिया

बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बाप्स) के सदस्यों ने पेरिस में सीन नदी पर आयोजित धार्मिक झांकी से पहले एफिल टावर के सामने एक धार्मिक समारोह में हिस्सा लिया

डावोइन ने कहा, “इससे कर्मचारियों, खासकर महिलाओं को बहुत बुरा लगा. जो हुआ और जिस तरह कुछ महिलाओं के साथ व्यवहार किया गया, उससे वे सभी अपमानित महसूस कर रही हैं.”

उन्होंने कहा, “पूरे वीकेंड तनाव बढ़ता गया. इसलिए मंगलवार सुबह कर्मचारियों ने बैठक करने का फैसला किया. पहला मकसद प्रबंधन से बातचीत शुरू करना था और दूसरा यह सुनिश्चित करना था कि कंपनी में महिलाओं के साथ फिर कभी इस तरह का व्यवहार न हो.”

MD JILLANI MANSURI

मो. जिलानी मंसूरी हिंदुस्तान तक न्यूज़ के चीफ एडिटर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top