शहर चुनें
25°C Delhi

विशेष श्रेणियां

वीडियो
फोटो
पॉडकास्ट
ई-पेपर
वेब स्टोरी
शहर चुनें

हमसे जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी
चकिया में 22 नवंबर को होगा नज़रख ग्लैम एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड, देशभर के प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
एक सितंबर से पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी ने सफल संचालन के दिए निर्देश
जमादार टोला-पश्चिम करगहिया की जर्जर मेन रोड और नाला का होगा निर्माण : गरिमा
जिले के 52 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हुआ “विद्यार्थी सहयोग शिविर”
भागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस; जानें पूरा रूट और टाइमिंग
नगर निगम की बैठक में बवाल, पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार; जमीन पर बैठकर दिया धरना

अपना शहर चुनें

बेतिया
बगहा
पटना
गया
भागलपुर
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
पूर्णिया
बिहार शरीफ
आरा
बेगूसराय
कटिहार
छपरा
मुंगेर
सहरसा
समस्तीपुर

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top

भागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; दो लोग हुए घायल

लोदीपुर थाना क्षेत्र के जमसी के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान मोबिना (60 वर्ष),...

लोदीपुर थाना क्षेत्र के जमसी के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान मोबिना (60 वर्ष), पति मो. नाजिम, निवासी अलीपुर पिथना के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मो. अफरोज (30 वर्ष), पिता समीम और उनकी पत्नी बीबी सायना (26 वर्ष) शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर इलाज के लिए भागलपुर में डॉक्टर के पास जा रहे थे। इसी दौरान जमसी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोबिना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अफरोज और सायना गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही लोदीपुर थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच), भागलपुर भेजा गया, जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।

MD JILLANI MANSURI

मो. जिलानी मंसूरी हिंदुस्तान तक न्यूज़ के चीफ एडिटर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top