शहर चुनें
25°C Delhi

विशेष श्रेणियां

वीडियो
फोटो
पॉडकास्ट
ई-पेपर
वेब स्टोरी
शहर चुनें

हमसे जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी
चकिया में 22 नवंबर को होगा नज़रख ग्लैम एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड, देशभर के प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
एक सितंबर से पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी ने सफल संचालन के दिए निर्देश
जमादार टोला-पश्चिम करगहिया की जर्जर मेन रोड और नाला का होगा निर्माण : गरिमा
जिले के 52 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हुआ “विद्यार्थी सहयोग शिविर”
भागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस; जानें पूरा रूट और टाइमिंग
नगर निगम की बैठक में बवाल, पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार; जमीन पर बैठकर दिया धरना

अपना शहर चुनें

बेतिया
बगहा
पटना
गया
भागलपुर
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
पूर्णिया
बिहार शरीफ
आरा
बेगूसराय
कटिहार
छपरा
मुंगेर
सहरसा
समस्तीपुर

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top

गयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री, अधिकारी से बोले- ऑफिस छोड़िए, मैदान में जाइए

गयाजी में आयोजित कृषि जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में किसानों की शिकायतों पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का सख्त रुख देखने को मिला। किसानों ने कृषि योजनाओं और बागवानी केंद्रों की बदहाल व्यवस्था को लेकर अपनी समस्याएं सामने रखीं...

गयाजी में आयोजित कृषि जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में किसानों की शिकायतों पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का सख्त रुख देखने को मिला। किसानों ने कृषि योजनाओं और बागवानी केंद्रों की बदहाल व्यवस्था को लेकर अपनी समस्याएं सामने रखीं तो मंत्री ने मंच से ही एक कृषि पदाधिकारी को फटकार लगा दी। उन्होंने अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा कि सिर्फ कार्यालय में बैठने से काम नहीं चलेगा, उन्हें जमीन पर जाकर किसानों की समस्याएं देखनी होंगी। लापरवाही मिलने पर सरकार कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

गयाजी के हरिदास सेमिनरी परिसर स्थित सभागार में शनिवार को कृषि विभाग की ओर से कृषि जन कल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, अतरी विधायक रोहित कुमार, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के साथ एनडीए गठबंधन के जिला अध्यक्ष, कृषि विभाग के अधिकारी और जिले के 24 प्रखंडों से आए किसान शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद किसानों से उनकी समस्याओं और कृषि योजनाओं से जुड़ी दिक्कतों पर सीधे बातचीत की गई।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों से सीधे संवाद करते हुए योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान किसानों ने बागवानी केंद्रों की खराब व्यवस्था, अधिकारियों के मौके पर मौजूद नहीं रहने और सरकारी योजनाओं का सही तरीके से लाभ नहीं मिलने की शिकायत की।

MD JILLANI MANSURI

मो. जिलानी मंसूरी हिंदुस्तान तक न्यूज़ के चीफ एडिटर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top