शहर चुनें
28°C Delhi
ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी

विशेष श्रेणियां

वीडियो
फोटो
पॉडकास्ट
ई-पेपर
वेब स्टोरी
शहर चुनें

हमसे जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी
दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद मंदिर में शादी, मोहल्लेवालों की पहल से एक हुए आरती और देवा
बिहार की राजनीति में हलचल: अनंत सिंह और नीलम देवी को जेडीयू ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला, विधान परिषद चुनाव पर टिकी नजरें
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव का महामुकाबला: लूला और बोल्सोनारो के बीच कड़ा मुकाबला, दूसरे चरण की वोटिंग आज
धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे:चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके
SIR में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं देगा चुनाव आयोग:RTI के जवाब में कहा- ट्रेड सीक्रेट है; AI इस्तेमाल पर भी नहीं दिया जवाब
दीपावली और छठ पूजा को लेकर पटाखा दुकानों का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

अपना शहर चुनें

बेतिया
बगहा
पटना
गया
भागलपुर
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
पूर्णिया
बिहार शरीफ
आरा
बेगूसराय
कटिहार
छपरा
मुंगेर
सहरसा
समस्तीपुर

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top

अब डेढ़ से दो फीट ऊंची होंगी शहर की प्रमुख सड़कें

शहर के निचले इलाकों में बारिश के बाद होने वाले जलजमाव से स्थायी निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने अब सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। नगर निगम क्षेत्र की प्रमुख सड़कों को नालों की...

शहर के निचले इलाकों में बारिश के बाद होने वाले जलजमाव से स्थायी निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने अब सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। नगर निगम क्षेत्र की प्रमुख सड़कों को नालों की ऊंचाई के अनुरूप करीब डेढ़ से दो फीट तक ऊंचा किया जाएगा।

इसके लिए निगम प्रशासन आरसीडी सहित अन्य सड़क निर्माण एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर योजना को आगे बढ़ा रहा है। निगम का मानना है कि सड़क और नालों की ऊंचाई बढ़ाने के साथ छोटे-बड़े नालों को आपस में जोड़ने से बारिश के पानी की निकासी बेहतर होगी और जलजमाव की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकेगी। निगम प्रशासन के अनुसार जमला रोड सहित कई निचले इलाकों में बनाए जा रहे नालों की ऊंचाई पहले ही बढ़ाई गई है। अब इन्हीं नालों के अनुरूप सड़कों को भी ऊंचा करने की तैयारी है। जमला रोड, मठिया, मठिया डीह, खुदानगर, नकछेद टोला, सलाई फैक्ट्री रोड, कोल्हुरवा, चांदमारी तथा मठिया एनएच से ढाका रोड सहित कई इलाकों में हल्की बारिश के बाद भी सड़क और गली-मोहल्लों में पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ-साथ घरों में पानी घुसने का खतरा भी बना रहता है। नगर आयुक्त आशीष कुमार ने बताया कि लो-लैंड वाले इलाकों में बनाए जा रहे नालों की ऊंचाई बढ़ाई गई है। इसके साथ ही सड़कों की ऊंचाई भी नालों के अनुरूप करीब डेढ़ से दो फीट तक बढ़ाई जाएगी।

बताया जाता है कि नगर निगम क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी बड़े नालों का निर्माण फेज वाइज कराया जाएगा। इसमें जमला रोड और धर्मसमाज चौक से खुदानगर जाने वाले बड़े नाले समेत अन्य प्रमुख नाले शामिल हैं। इसके अलावा करीब आठ अन्य नालों का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने की संभावना है। निगम प्रशासन का मानना है कि प्रमुख नालों का निर्माण पूरा होने के बाद बारिश के दौरान शहर के अधिकांश इलाकों में जलजमाव की समस्या कम होगी। धर्मसमाज, जमला रोड, गौशाला रोड, नकछेद टोला तथा छतौनी चौक से बस स्टैंड होते हुए मनरेगा पार्क तक के नाले लंबे समय से जर्जर और कई जगह खुले थे। कई स्थानों पर नाले ध्वस्त होने के साथ अतिक्रमण की चपेट में भी थे। इस कारण बारिश के दौरान पानी की निकासी बाधित होती थी। अब इन नालों के निर्माण और व्यवस्थित कनेक्टिविटी से पानी निकासी बेहतर होने की उम्मीद है।

टूटे नालों के ढक्कन भी बदले जाएंगे नगर निगम शहर की साफ-सफाई और जलजमाव से निजात को प्राथमिकता में रखकर नालों के टूटे ढक्कन बदलने की प्रक्रिया भी चला रहा है। जहां नालों के ढक्कन क्षतिग्रस्त हैं, वहां उन्हें बदला जा रहा है। जिन स्थानों पर अब तक ढक्कन नहीं बदले गए हैं, वहां भी शीघ्र काम शुरू किया जाएगा। निगम का लक्ष्य सड़क, नाला और जलनिकासी व्यवस्था को एक-दूसरे से जोड़कर शहर में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करना है।

हालांकि सड़कों और नालों की ऊंचाई बढ़ाने से निचले प्लिंथ वाले घरों के सामने नई परेशानी खड़ी हो सकती है। मुख्य सड़क के ऊंचा होने के बाद आसपास के मोहल्लों की सड़कें और नाले भी उसी स्तर पर लाने पड़ेंगे। ऐसा नहीं होने पर कई घर सड़क के मुकाबले नीचे हो जाएंगे और बारिश का पानी घरों की ओर जाने की आशंका रहेगी। इसलिए मुख्य सड़क और नाले के साथ मोहल्लों की सड़कों व नालों की ऊंचाई को भी व्यवस्थित करने की जरूरत होगी।

MD JILLANI MANSURI

मो. जिलानी मंसूरी हिंदुस्तान तक न्यूज़ के चीफ एडिटर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top