शहर चुनें
27°C Delhi
ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी

विशेष श्रेणियां

वीडियो
फोटो
पॉडकास्ट
ई-पेपर
वेब स्टोरी
शहर चुनें

हमसे जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी
दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद मंदिर में शादी, मोहल्लेवालों की पहल से एक हुए आरती और देवा
बिहार की राजनीति में हलचल: अनंत सिंह और नीलम देवी को जेडीयू ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला, विधान परिषद चुनाव पर टिकी नजरें
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव का महामुकाबला: लूला और बोल्सोनारो के बीच कड़ा मुकाबला, दूसरे चरण की वोटिंग आज
धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे:चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके
SIR में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं देगा चुनाव आयोग:RTI के जवाब में कहा- ट्रेड सीक्रेट है; AI इस्तेमाल पर भी नहीं दिया जवाब
दीपावली और छठ पूजा को लेकर पटाखा दुकानों का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

अपना शहर चुनें

बेतिया
बगहा
पटना
गया
भागलपुर
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
पूर्णिया
बिहार शरीफ
आरा
बेगूसराय
कटिहार
छपरा
मुंगेर
सहरसा
समस्तीपुर

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top

सिवान में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान भीषण विस्फोट, 7 लोगों की मौत से मचा कोहराम

आलमपुर गांव में हादसे से दहला इलाका, विस्फोट में पूरा मकान ध्वस्त, राहत-बचाव कार्य में जुटी टीमें सिवान : बिहार के सिवान जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बड़हरिया प्रखंड के आलमपुर गांव में कथित तौर...

आलमपुर गांव में हादसे से दहला इलाका, विस्फोट में पूरा मकान ध्वस्त, राहत-बचाव कार्य में जुटी टीमें

सिवान : बिहार के सिवान जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बड़हरिया प्रखंड के आलमपुर गांव में कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान भीषण आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है, जबकि गांव में मातम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आलमपुर गांव में एक घर के अंदर पटाखा बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई और देखते ही देखते जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पूरा मकान ध्वस्त हो गया। घटना के समय परिसर में कई लोगों के मौजूद होने की बात कही जा रही है। ऐसे में मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इस हादसे में जान गंवाने वालों में एक मृतक की पहचान स्थानीय निवासी अमीरुद्दीन मियां के रूप में हुई है। हालांकि, अन्य मृतकों की पहचान को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। घटनास्थल पर कई एंबुलेंस पहुंचने की सूचना है। राहत एवं बचाव कार्य के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाने और मलबे में फंसे लोगों की तलाश किए जाने की जानकारी सामने आई है।अवैध पटाखा निर्माण के दौरान हुए इस भीषण हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, विस्फोट के वास्तविक कारणों, मृतकों की अंतिम संख्या और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

MD JILLANI MANSURI

मो. जिलानी मंसूरी हिंदुस्तान तक न्यूज़ के चीफ एडिटर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top