शहर चुनें
31°C Delhi
ब्रेकिंग न्यूज 13 घंटे पहले
पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने इस मामले में नामजद अभियुक्त अभिषेक कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह को गिरफ्तार किया है।दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद मंदिर में शादी, मोहल्लेवालों की पहल से एक हुए आरती और देवाबिहार की राजनीति में हलचल: अनंत सिंह और नीलम देवी को जेडीयू ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला, विधान परिषद चुनाव पर टिकी नजरेंब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव का महामुकाबला: लूला और बोल्सोनारो के बीच कड़ा मुकाबला, दूसरे चरण की वोटिंग आजधोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे:चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके

विशेष श्रेणियां

वीडियो
फोटो
पॉडकास्ट
ई-पेपर
वेब स्टोरी
शहर चुनें

हमसे जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज 13 घंटे पहले
पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने इस मामले में नामजद अभियुक्त अभिषेक कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह को गिरफ्तार किया है।
दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद मंदिर में शादी, मोहल्लेवालों की पहल से एक हुए आरती और देवा
बिहार की राजनीति में हलचल: अनंत सिंह और नीलम देवी को जेडीयू ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला, विधान परिषद चुनाव पर टिकी नजरें
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव का महामुकाबला: लूला और बोल्सोनारो के बीच कड़ा मुकाबला, दूसरे चरण की वोटिंग आज
धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे:चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके
SIR में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं देगा चुनाव आयोग:RTI के जवाब में कहा- ट्रेड सीक्रेट है; AI इस्तेमाल पर भी नहीं दिया जवाब

अपना शहर चुनें

बेतिया
बगहा
पटना
गया
भागलपुर
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
पूर्णिया
बिहार शरीफ
आरा
बेगूसराय
कटिहार
छपरा
मुंगेर
सहरसा
समस्तीपुर

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top

टेंपो और बोलेरो में भीषण टक्कर, छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की मौत; पत्नी समेत छः घायल

सासाराम। रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत निमियाडीह गांव के समीप शनिवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक सीआरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में सीआरपीएफ जवान की पत्नी समेत टेंपो सवार छह अन्य लोग भी घायल हो...

सासाराम। रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत निमियाडीह गांव के समीप शनिवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक सीआरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में सीआरपीएफ जवान की पत्नी समेत टेंपो सवार छह अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी भिखारी ठाकुर के करीब 40 वर्षीय पुत्र कंचन ठाकुर के रूप में हुई है।

तुतला भवानी धाम से लौटने के दौरान हादसा

बताया जाता है कि छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान शनिवार सुबह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ तिलौथू स्थित मां तुतला भवानी धाम में दर्शन-पूजन के लिए गए थे। दर्शन-पूजन के बाद दोपहर में वे परिवार के साथ वापस लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में जवान की पत्नी, छह वर्षीय पुत्र और चार वर्षीय पुत्री समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी का फिलहाल इलाज चल रहा है।

हादसे के संबंध में बताया जाता है कि तिलौथू से सासाराम की ओर आ रहा टेंपो निमियाडीह गांव के टेढ़का मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो से जोरदार तरीके से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो हवा में उछलने के बाद सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

MD JILLANI MANSURI

मो. जिलानी मंसूरी हिंदुस्तान तक न्यूज़ के चीफ एडिटर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top