शहर चुनें
32°C Delhi

विशेष श्रेणियां

वीडियो
फोटो
पॉडकास्ट
ई-पेपर
वेब स्टोरी
शहर चुनें

हमसे जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी
राशन में घटिया चावल मिलने का आरोप, ग्रामीण महिलाओं ने की जांच की मांग
मोतिहारी। हरसिद्धि बाजार से तीन बच्चियां लापता, पुलिस ने जारी की अपील
मोतिहारी में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत सीढ़ी
जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण, गड्ढे में गिरकर दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल
बाढ़ से बेहाल हुआ बिहार: तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से मांगी मदद, एयरफोर्स से राहत पहुंचाने की अपील; विशेष पैकेज की मांग

अपना शहर चुनें

बेतिया
बगहा
पटना
गया
भागलपुर
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
पूर्णिया
बिहार शरीफ
आरा
बेगूसराय
कटिहार
छपरा
मुंगेर
सहरसा
समस्तीपुर

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top

मोतिहारी में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी में रविवार को करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर शेखटोली निवासी 44 वर्षीय मो. मुमताज के रूप में हुई है। घटना...

मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी में रविवार को करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर शेखटोली निवासी 44 वर्षीय मो. मुमताज के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि परिवार में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार, मो. मुमताज बिजली मिस्त्री का काम करते थे। रविवार को वह शांतिपुरी में बिजली लाइन ठीक करने गए थे। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाइक से तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही उनकी मां, पत्नी और पांच छोटे बच्चे सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की मां जैनब खातून ने बताया कि उनका बेटा एक दिन पहले ही काम के सिलसिले में मोतिहारी आया था। उसकी तबीयत भी ठीक नहीं थी। रविवार सुबह फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने बेटे से घर आने और पैसों की जरूरत के बारे में पूछा था। मुमताज ने कहा था कि वह घर आ रहा है और पैसे लेकर आएगा। कुछ ही देर बाद परिवार को उसके करंट लगने से मौत की सूचना मिली।

मां ने बताया कि मुमताज परिवार का अकेला कमाने वाला था। उसके पांच छोटे बच्चे हैं। पति की पहले ही मौत हो चुकी है, ऐसे में परिवार के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि अब उनके परिवार की देखभाल कौन करेगा। घटना की सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन और एसआई प्रमोद कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MD JILLANI MANSURI

मो. जिलानी मंसूरी हिंदुस्तान तक न्यूज़ के चीफ एडिटर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top