शहर चुनें
28°C Delhi
ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी

विशेष श्रेणियां

वीडियो
फोटो
पॉडकास्ट
ई-पेपर
वेब स्टोरी
शहर चुनें

हमसे जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी
दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद मंदिर में शादी, मोहल्लेवालों की पहल से एक हुए आरती और देवा
बिहार की राजनीति में हलचल: अनंत सिंह और नीलम देवी को जेडीयू ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला, विधान परिषद चुनाव पर टिकी नजरें
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव का महामुकाबला: लूला और बोल्सोनारो के बीच कड़ा मुकाबला, दूसरे चरण की वोटिंग आज
धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे:चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके
SIR में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं देगा चुनाव आयोग:RTI के जवाब में कहा- ट्रेड सीक्रेट है; AI इस्तेमाल पर भी नहीं दिया जवाब
दीपावली और छठ पूजा को लेकर पटाखा दुकानों का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

अपना शहर चुनें

बेतिया
बगहा
पटना
गया
भागलपुर
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
पूर्णिया
बिहार शरीफ
आरा
बेगूसराय
कटिहार
छपरा
मुंगेर
सहरसा
समस्तीपुर

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top

मुसहरी टोलों में पुलिस की छापेमारी, 1600 लीटर देसी शराब बरामद

कल्याणपुर।पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने कल्याणपुर बाजार स्थित मुसहरी टोला और शंभूचक स्थित मुसहरी टोला में छापेमारी कर करीब 1600 लीटर देसी शराब बरामद...

कल्याणपुर।पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने कल्याणपुर बाजार स्थित मुसहरी टोला और शंभूचक स्थित मुसहरी टोला में छापेमारी कर करीब 1600 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर बाजार स्थित मुसहरी टोला में पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान करीब 600 लीटर देसी शराब बरामद की। इसके बाद पुलिस ने शंभूचक स्थित मुसहरी टोला में भी कार्रवाई की, जहां से करीब 1000 लीटर देसी शराब बरामद की गई। दोनों स्थानों से बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया।

यह पूरी कार्रवाई थाना अध्यक्ष के निर्देश पर अपर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में की गई। छापेमारी अभियान में एसआई मंझय कुमार, एसआई प्रमोद कुमार पाठक समेत कल्याणपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया और अवैध शराब के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, जब्त की गई शराब को नियमानुसार नष्ट किया जाएगा। इसके साथ ही शराबबंदी कानून के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है।

थाना पुलिस ने बताया कि शराब के अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है तथा सूचना मिलने पर संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे भी समय-समय पर छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब की बरामदगी, जब्ती और नियमानुसार नष्ट करने की कार्रवाई जारी रहेगी।

MD JILLANI MANSURI

मो. जिलानी मंसूरी हिंदुस्तान तक न्यूज़ के चीफ एडिटर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top