शहर चुनें
28°C Delhi
ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी

विशेष श्रेणियां

वीडियो
फोटो
पॉडकास्ट
ई-पेपर
वेब स्टोरी
शहर चुनें

हमसे जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी
दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद मंदिर में शादी, मोहल्लेवालों की पहल से एक हुए आरती और देवा
बिहार की राजनीति में हलचल: अनंत सिंह और नीलम देवी को जेडीयू ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला, विधान परिषद चुनाव पर टिकी नजरें
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव का महामुकाबला: लूला और बोल्सोनारो के बीच कड़ा मुकाबला, दूसरे चरण की वोटिंग आज
धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे:चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके
SIR में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं देगा चुनाव आयोग:RTI के जवाब में कहा- ट्रेड सीक्रेट है; AI इस्तेमाल पर भी नहीं दिया जवाब
दीपावली और छठ पूजा को लेकर पटाखा दुकानों का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

अपना शहर चुनें

बेतिया
बगहा
पटना
गया
भागलपुर
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
पूर्णिया
बिहार शरीफ
आरा
बेगूसराय
कटिहार
छपरा
मुंगेर
सहरसा
समस्तीपुर

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top

मोतिहारी का युवक 20 लाख कैश के साथ अरेस्ट:पटना में NIA ने किया छापेमारी, बैग लेकर भाग रहे अनमोल मोदी को STF ने पकड़ा

मोतिहारी के युवको को NIA की टीम ने 20 लाख रुपए के साथ पटना में गिरफ्तार किया है। पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में STF और चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस ने उसे बैग लेकर भागते समय पकड़ा। गिरफ्तार युवक की...

मोतिहारी के युवको को NIA की टीम ने 20 लाख रुपए के साथ पटना में गिरफ्तार किया है। पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में STF और चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस ने उसे बैग लेकर भागते समय पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना के वार्ड नंबर 7 निवासी अनमोल कुमार मोदी के रूप में हुई है।

अनमोल कुमार मोदी पेशे से छड़ का कारोबारी है। उसका पूरा परिवार पटना के चित्रगुप्त नगर में रहता है।

एनआईए की टीम जब इलाके में छापेमारी कर रही थी, तभी अनमोल बैग लेकर भागने लगा। शक होने पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। बैग की तलाशी में 20 लाख रुपए नगद मिले। पुलिस ने रुपए जब्त कर युवक को हिरासत में लिया है। नगद राशि के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है।

महीने में 1-2 बार घर आता है अनमोल

अनमोल की गिरफ्तारी की खबर के बाद चकिया स्थित उसके घर पर सन्नाटा है। घर में ताले लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अनमोल महीने में एक-दो बार ही चकिया आता-जाता है। वह ज्यादातर पटना में रहकर ही अपना कारोबार देखता है।

पड़ोसियों ने बताया कि अनमोल का छड़ का व्यवसाय है और वह एक संपन्न परिवार से है। गिरफ्तारी के बाद चकिया में उसके घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं है। आसपास के लोग भी इस गिरफ्तारी को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद 20 लाख रुपए का एनआईए की छापेमारी से क्या संबंध है और यह पैसा कहां से आया था। एसटीएफ और एनआईए की टीम अनमोल से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

MD JILLANI MANSURI

मो. जिलानी मंसूरी हिंदुस्तान तक न्यूज़ के चीफ एडिटर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top