शहर चुनें
28°C Delhi
ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी

विशेष श्रेणियां

वीडियो
फोटो
पॉडकास्ट
ई-पेपर
वेब स्टोरी
शहर चुनें

हमसे जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी
दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद मंदिर में शादी, मोहल्लेवालों की पहल से एक हुए आरती और देवा
बिहार की राजनीति में हलचल: अनंत सिंह और नीलम देवी को जेडीयू ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला, विधान परिषद चुनाव पर टिकी नजरें
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव का महामुकाबला: लूला और बोल्सोनारो के बीच कड़ा मुकाबला, दूसरे चरण की वोटिंग आज
धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे:चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके
SIR में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं देगा चुनाव आयोग:RTI के जवाब में कहा- ट्रेड सीक्रेट है; AI इस्तेमाल पर भी नहीं दिया जवाब
दीपावली और छठ पूजा को लेकर पटाखा दुकानों का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

अपना शहर चुनें

बेतिया
बगहा
पटना
गया
भागलपुर
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
पूर्णिया
बिहार शरीफ
आरा
बेगूसराय
कटिहार
छपरा
मुंगेर
सहरसा
समस्तीपुर

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top

नवादा पंचायत के नोनिया टोला बाढ़ शरण स्थली पहुंचे डीएम-एसपी, राहत और स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

अरेराज प्रखंड के नवादा पंचायत अंतर्गत नोनिया टोला स्थित बाढ़ शरण स्थली का आज दोपहर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने शरण स्थली में उपलब्ध स्वास्थ्य...

अरेराज प्रखंड के नवादा पंचायत अंतर्गत नोनिया टोला स्थित बाढ़ शरण स्थली का आज दोपहर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने शरण स्थली में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मेडिकल कैंप और सामुदायिक रसोई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।मेडिकल कैंप के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद सिविल सर्जन ने अधिकारियों को बताया कि पिछले तीन दिनों में जिले के बाढ़ प्रभावित अंचलों में संचालित मेडिकल कैंपों के माध्यम से करीब 4,000 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। वहीं, ढाई हजार से अधिक लोगों को आवश्यकतानुसार दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों ने मेडिकल टीम को बाढ़ प्रभावित लोगों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और जरूरत के अनुसार त्वरित उपचार सुनिश्चित करने को कहा।इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शरण स्थली में संचालित सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण किया। उस समय बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन कराया जा रहा था। अधिकारियों ने स्वयं लोगों को भोजन परोसा और उनके साथ बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता, उपलब्धता तथा अन्य राहत व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।अधिकारियों ने शरण स्थली में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों को स्वास्थ्य, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

MD JILLANI MANSURI

मो. जिलानी मंसूरी हिंदुस्तान तक न्यूज़ के चीफ एडिटर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top