शहर चुनें
28°C Delhi
ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी

विशेष श्रेणियां

वीडियो
फोटो
पॉडकास्ट
ई-पेपर
वेब स्टोरी
शहर चुनें

हमसे जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी
दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद मंदिर में शादी, मोहल्लेवालों की पहल से एक हुए आरती और देवा
बिहार की राजनीति में हलचल: अनंत सिंह और नीलम देवी को जेडीयू ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला, विधान परिषद चुनाव पर टिकी नजरें
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव का महामुकाबला: लूला और बोल्सोनारो के बीच कड़ा मुकाबला, दूसरे चरण की वोटिंग आज
धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे:चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके
SIR में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं देगा चुनाव आयोग:RTI के जवाब में कहा- ट्रेड सीक्रेट है; AI इस्तेमाल पर भी नहीं दिया जवाब
दीपावली और छठ पूजा को लेकर पटाखा दुकानों का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

अपना शहर चुनें

बेतिया
बगहा
पटना
गया
भागलपुर
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
पूर्णिया
बिहार शरीफ
आरा
बेगूसराय
कटिहार
छपरा
मुंगेर
सहरसा
समस्तीपुर

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top

फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से लेते थे हजारों रुपये, फर्जी कागजात व बैंक चेक समेत कई सामान बरामद कल्याणपुर। पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले...

लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से लेते थे हजारों रुपये, फर्जी कागजात व बैंक चेक समेत कई सामान बरामद

कल्याणपुर। पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि वृंदावन पंचायत के वार्ड नंबर-4 निवासी रानी कुमारी ने कल्याणपुर थाना में आवेदन देकर ठगी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को गिरोह से जुड़े एक आरोपी के संबंध में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर 24 के अन्दर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि गिरोह के सदस्य आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को एक लाख रुपये तक का लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके लिए लोगों से फर्जी कागजात पर हस्ताक्षर करवाए जाते थे। लोन की प्रक्रिया शुरू करने के नाम पर लोगों से हजारों रुपये लिए जाते थे। आरोपी के अनुसार, लोगों को लिफाफे में रुपये देने के लिए कहा जाता था और बाद में उसी तरह का लिफाफा वापस थमा दिया जाता था, जिसमें रुपये की जगह कागज भरे होते थे।

पुलिस के अनुसार, वृंदावन क्षेत्र की गिरजा देवी, रामाकांत भगत, मूर्ति देवी, रविंद्र सहनी और जलेन्द्र समेत अन्य लोगों से करीब 10 हजार से 17 हजार 500 रुपये तक लिए गए थे। आरोपियों ने सभी को कल्याणपुर मस्जिद के समीप बुलाया था। इसके बाद जब पीड़ितों ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद मिला। संदेह होने पर जब लोगों ने लिफाफा खोला तो उसमें रुपये के बजाय कागज मिले।

कल्याणपुर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने मधुबन में कार्यालय खोल रखा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि वर्ष 2024 से गिरोह के सदस्य मोतिहारी, चकिया, पिपरा, कल्याणपुर सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से आवास फाइनेंस लिमिटेड के नाम-पते वाले 68 पत्र, एक मोहर, दो आईडी कार्ड, दो लिफाफे, 58 सदस्यता आवेदन, करीब 10 एटीएम कार्ड, 10 बड़े मोबाइल फोन, एक छोटे मोबाइल फोन तथा बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूको बैंक समेत अन्य बैंकों के चेक सहित कई अन्य सामान बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, अर्जुन कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

गिरफ्तार चंदन कुमार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

MD JILLANI MANSURI

मो. जिलानी मंसूरी हिंदुस्तान तक न्यूज़ के चीफ एडिटर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top