शहर चुनें
28°C Delhi
ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी

विशेष श्रेणियां

वीडियो
फोटो
पॉडकास्ट
ई-पेपर
वेब स्टोरी
शहर चुनें

हमसे जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी
दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद मंदिर में शादी, मोहल्लेवालों की पहल से एक हुए आरती और देवा
बिहार की राजनीति में हलचल: अनंत सिंह और नीलम देवी को जेडीयू ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला, विधान परिषद चुनाव पर टिकी नजरें
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव का महामुकाबला: लूला और बोल्सोनारो के बीच कड़ा मुकाबला, दूसरे चरण की वोटिंग आज
धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे:चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके
SIR में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं देगा चुनाव आयोग:RTI के जवाब में कहा- ट्रेड सीक्रेट है; AI इस्तेमाल पर भी नहीं दिया जवाब
दीपावली और छठ पूजा को लेकर पटाखा दुकानों का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

अपना शहर चुनें

बेतिया
बगहा
पटना
गया
भागलपुर
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
पूर्णिया
बिहार शरीफ
आरा
बेगूसराय
कटिहार
छपरा
मुंगेर
सहरसा
समस्तीपुर

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top

पाकिस्तान से कनेक्शन; बिहार के दो युवक गिरफ्तार:हनीट्रैप के जरिए देश की खुफिया जानकारी पहुंचाने का आरोप, असम पुलिस ने पकड़ा

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में असम पुलिस ने बिहार के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें भारतीय सेना का एक रिटायर्ड जवान भी शामिल है, जो रिटायरमेंट के बाद कॉन्ट्रैक्ट पर सेना में काम कर रहा...

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में असम पुलिस ने बिहार के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें भारतीय सेना का एक रिटायर्ड जवान भी शामिल है, जो रिटायरमेंट के बाद कॉन्ट्रैक्ट पर सेना में काम कर रहा था।

आरोपी की पहचान मोतिहारी के रहने वाले 31 साल के अभिषेक कुमार सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि वह गुवाहाटी में रहकर भारतीय सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तान के हैंडलर्स को भेज रहा था।

पुलिस ने उसके पास से पाकिस्तान से जुड़े कई संदिग्ध सामान भी बरामद किए हैं। वहीं, दूसरे आरोपी रितेश कुमार (39) को गुवाहाटी के सतगांव इलाके में किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया है। वह बेगूसराय का रहने वाला है।

पाकिस्तान के PIO के निर्देश पर काम कर रहे थे दोनों

पुलिस के मुताबिक, NIA को इनपुट मिला था कि असम में रहकर अभिषेक भारतीय सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन को भेज रहा है।

भारतीय सेना की गजराज कोर और असम पुलिस रितेश की कथित गतिविधियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान शनिवार-रविवार की रात जासूसी के आरोप में अभिषेक को गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान अभिषेक के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पाकिस्तान से जुड़े कुछ दस्तावेज और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुए। अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद STF ने मामले की जांच आगे बढ़ाई।

इसी जांच के दौरान पुलिस रितेश कुमार सिंह तक पहुंची। आरोप है कि रितेश पाकिस्तान के एक इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (PIO) के कहने पर काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, उसने अभिषेक की मदद भी की थी।

अभिषेक का मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि वह कितने समय से इस गतिविधि में शामिल था और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे।

असम के CM ने भी की पुष्टि

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) से मिले इनपुट के आधार पर असम पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच के लिए आरोपियों को केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा जाएगा।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों को कथित तौर पर हनी ट्रैप के जरिए संवेदनशील जानकारी हासिल करने के लिए निशाना बनाया गया था।

मोतिहारी पुलिस भी जुटा रही जानकारी

खबर सामने आने के बाद मोतिहारी पुलिस भी मामले को लेकर अलर्ट हो गई है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अभिषेक के बारे में जानकारी मिली है। वह जिले के किस थाना क्षेत्र का रहने वाला है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल उसके स्थानीय पते का सत्यापन कराया जा रहा है।

एसपी ने कहा कि मोतिहारी पुलिस असम पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही मामले में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। स्थानीय स्तर पर भी अभिषेक के परिवार और उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाई जा रही है।

MD JILLANI MANSURI

मो. जिलानी मंसूरी हिंदुस्तान तक न्यूज़ के चीफ एडिटर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top