शहर चुनें
28°C Delhi
ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी

विशेष श्रेणियां

वीडियो
फोटो
पॉडकास्ट
ई-पेपर
वेब स्टोरी
शहर चुनें

हमसे जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी
दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद मंदिर में शादी, मोहल्लेवालों की पहल से एक हुए आरती और देवा
बिहार की राजनीति में हलचल: अनंत सिंह और नीलम देवी को जेडीयू ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला, विधान परिषद चुनाव पर टिकी नजरें
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव का महामुकाबला: लूला और बोल्सोनारो के बीच कड़ा मुकाबला, दूसरे चरण की वोटिंग आज
धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे:चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके
SIR में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं देगा चुनाव आयोग:RTI के जवाब में कहा- ट्रेड सीक्रेट है; AI इस्तेमाल पर भी नहीं दिया जवाब
दीपावली और छठ पूजा को लेकर पटाखा दुकानों का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

अपना शहर चुनें

बेतिया
बगहा
पटना
गया
भागलपुर
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
पूर्णिया
बिहार शरीफ
आरा
बेगूसराय
कटिहार
छपरा
मुंगेर
सहरसा
समस्तीपुर

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top

भारत से शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान का तगड़ा कमबैक, हांगकांग को 72 रनों से रौंदकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

भारत से शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान महिला टीम ने हांगकांग को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई। स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ 55 रनों पर सिमटने के बाद हांकांग, चीन के...

भारत से शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान महिला टीम ने हांगकांग को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ 55 रनों पर सिमटने के बाद हांकांग, चीन के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी की है। दुबई में खेले गए मुकाबले में नशरा संधू के 6 विकेटों की मदद से मैच में जीत हासिल की। हांगकांग के खिलाफ जीत के साथ ही पाकिस्तानी टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इसके साथ ही अब भारत के साथ फाइनल की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था क्योंकि उन्होंने अपने टी20 इतिहास का सबसे छोटा स्कोर बनाया। इसके बाद अब हांगकांग को परास्त कर उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में उनका सामना श्रीलंका से होगा, जो बी ग्रुप की टॉपर है। ऐसे में फाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका की कठिन चुनौती को पार करना होगा।

पाकिस्तान ने बनाया सम्मानजनक स्कोर

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, उनके बल्लेबाज एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। पाकिस्तान को पहला झटका 23 रनों के स्कोर पर लगा। इसके बाद 33 रनों पर दूसरा विकेट गंवाया। दो विकेट गंवाने के बाद शवाल जुल्फिकार और आयशा जफर ने मोर्चा संभाला। शवाल ने 47, जबकि आयशा ने 26 रनों की पारी खेली।

फातिमा अंत तक नाबाद रहीं और 24 गेंदों पर 24 रन बनाए। वे अंत के ओवरों में बड़े शॉट्स नहीं खेल सकी लेकिन अपनी टीम को 143 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हांगकांग के लिए जॉयलीन कौर सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में 19 खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए।

नशरा संधू ने गेंद से किया कमाल

पाकिस्तान के लिए नशरा संधू ने कमाल की गेंदबाजी की और 6 विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने स्पेल के दौरान मात्र 7 रन खर्च किए। उनके आगे हांगकांग के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।

पाकिस्तान महिला टीम ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

हांगकांग के खिलाफ जीत के साथ ही पाक टीम ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान ने हांगकांग महिला टीम को 72 रनों से हराया। संधू के अलावा पाकिस्तान के लिए फातिमा सना, सादिया इकाबल, उम्म-ए-हानी और आयशा जफर को एक-एक विकेट मिला। पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है, जहां उनका सामना श्रीलंका महिला टीम से होगा। अगर पाकिस्तान और भारत सेमीफाइनल मुकाबला जीतते हैं, तो फाइनल में दोनों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।

MD JILLANI MANSURI

मो. जिलानी मंसूरी हिंदुस्तान तक न्यूज़ के चीफ एडिटर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top