शहर चुनें
27°C Delhi
ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी

विशेष श्रेणियां

वीडियो
फोटो
पॉडकास्ट
ई-पेपर
वेब स्टोरी
शहर चुनें

हमसे जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी
दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद मंदिर में शादी, मोहल्लेवालों की पहल से एक हुए आरती और देवा
बिहार की राजनीति में हलचल: अनंत सिंह और नीलम देवी को जेडीयू ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला, विधान परिषद चुनाव पर टिकी नजरें
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव का महामुकाबला: लूला और बोल्सोनारो के बीच कड़ा मुकाबला, दूसरे चरण की वोटिंग आज
धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे:चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके
SIR में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं देगा चुनाव आयोग:RTI के जवाब में कहा- ट्रेड सीक्रेट है; AI इस्तेमाल पर भी नहीं दिया जवाब
दीपावली और छठ पूजा को लेकर पटाखा दुकानों का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

अपना शहर चुनें

बेतिया
बगहा
पटना
गया
भागलपुर
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
पूर्णिया
बिहार शरीफ
आरा
बेगूसराय
कटिहार
छपरा
मुंगेर
सहरसा
समस्तीपुर

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top

PAK vs ENG के बीच आज से खेला जाएगा तीसरा टेस्ट मैच, कब-कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

पाकिस्तान की टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है जिसमें उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मैच एजबेस्टन के...

पाकिस्तान की टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है जिसमें उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मैच एजबेस्टन के स्टेडियम में 9 सितंबर से खेला जाएगा।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले को लेकर पूरे वर्ल्ड क्रिकेट की नजरें लगी हुई हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह पाकिस्तानी टीम का शुरुआती दो मुकाबलों में बेहद ही शर्मनाक प्रदर्शन करना है, जिसमें लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान की स्क्वाड में शामिल 7 खिलाड़ियों को पीसीबी ने घर वापस बुलाने का फैसला ले लिया। अब पाकिस्तानी टीम एजबेस्टन में खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करती है इसको लेकर सभी की नजरें हैं। अब तक इस सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में इंग्लैंड की टीम का पलड़ा भारी दिखा है, जिसमें वह तीसरे मुकाबले में भी इसको जारी रखने की पूरी करेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर शुरू होगा जिसमें मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा।

तीसरे टेस्ट मुकाबले का कब-कहां और कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट

बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाने वाला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच में टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 9 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर होगी तो वहीं टॉस दोपहर तीन बजे होगा। भारत में इस मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा जिसमें सोनी टेन-5 पर मुकाबले को देखा जा सकता है। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह सोनी लिव की ऐप पर की जाएगी जिसमें फैंस आसानी से लॉगिन कर मुकाबले को देख सकते हैं।

बाबर आजम पर भी लटक रही तलवार

टेस्ट क्रिकेट में शान मसूद को कप्तानी से हटाए जाने के बाद बाबर आजम ने फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला है लेकिन अब उनको लेकर भी हटाए जाने की तलवार इस टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन को देखते हुए लटक रही है। वहीं लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तानी स्क्वाड में हुए 7 बदलाव को लेकर भी बाबर ने तीसरे टेस्ट मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि PCB ने यह फैसला किया है। पाकिस्तान का एजबेस्टन के स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो वह भी काफी अच्छा देखने को नहीं मिलता है, जिसमें यहां पर खेले 8 मुकाबलों में से 5 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पिछले दो दौरों पर खेले गए टेस्ट मुकाबले में उनको एकतरफा हार मिली है।

MD JILLANI MANSURI

मो. जिलानी मंसूरी हिंदुस्तान तक न्यूज़ के चीफ एडिटर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top