शहर चुनें
27°C Delhi
ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी

विशेष श्रेणियां

वीडियो
फोटो
पॉडकास्ट
ई-पेपर
वेब स्टोरी
शहर चुनें

हमसे जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी
दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद मंदिर में शादी, मोहल्लेवालों की पहल से एक हुए आरती और देवा
बिहार की राजनीति में हलचल: अनंत सिंह और नीलम देवी को जेडीयू ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला, विधान परिषद चुनाव पर टिकी नजरें
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव का महामुकाबला: लूला और बोल्सोनारो के बीच कड़ा मुकाबला, दूसरे चरण की वोटिंग आज
धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे:चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके
SIR में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं देगा चुनाव आयोग:RTI के जवाब में कहा- ट्रेड सीक्रेट है; AI इस्तेमाल पर भी नहीं दिया जवाब
दीपावली और छठ पूजा को लेकर पटाखा दुकानों का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

अपना शहर चुनें

बेतिया
बगहा
पटना
गया
भागलपुर
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
पूर्णिया
बिहार शरीफ
आरा
बेगूसराय
कटिहार
छपरा
मुंगेर
सहरसा
समस्तीपुर

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top

एशियन गेम्स 2026 में अलग से होटल नहीं लेगी टीम इंडिया, BCCI ने प्लेयर्स के ठहरने की व्यवस्था पर दिया अपडेट

भारतीय क्रिकेट टीम को इस महीने के आखिर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना है, जिसमें वहां पर प्लेयर्स के ठहरने को लेकर की गई व्यवस्था को लेकर बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि खिलाड़ी...

भारतीय क्रिकेट टीम को इस महीने के आखिर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना है, जिसमें वहां पर प्लेयर्स के ठहरने को लेकर की गई व्यवस्था को लेकर बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि खिलाड़ी तय आवास में ही ठहरेंगे।

जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से एशियन गेम्स की शुरुआत होगी जिसमें क्रिकेट भी शामिल है। भारत की महिला और पुरुष दोनों क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगी जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से पहले ही स्क्वाड का ऐलान किया जा चुका है। वहीं एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर चल रही कशमकश की स्थिति को बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अपने दिए बयान से खत्म कर दी जिसमें उन्होंने यह साफ किया की टीम इंडिया के खिलाड़ी आयोजन समिति की ओर से तय किए गए आवास में ही ठहरेंगे। बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने बताया कि आइची-नागोया में बेहतर होटलों की कमी के कारण क्रिकेटरों के ठहरने को लेकर सवाल उठे थे लेकिन आवास को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं है जिसमें बीसीसीआई और खिलाड़ी मौजूदा व्यवस्था से संतुष्ट हैं।

हम देख रहे हैं कि खिलाड़ियों को किस तरह का आवास दिया जा रहा

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल के विदाई समारोह के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार दिए अपने बयान में कहा कि आयोजक जो सुविधा दे रहे हैं, हम वहीं ठहरेंगे। हम लगातार यह देख रहे हैं कि खिलाड़ियों को किस तरह का आवास दिया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो। निश्चित तौर पर यह पांच सितारा नहीं है लेकिन अच्छा और आरामदायक आवास है। ठहरने के लिए जो आवास तय किए गये हैं, उसकी तस्वीरें और वीडियो हमने मंगवाए हैं। खिलाड़ी वहीं ठहरेंगे क्योंकि दूसरा विकल्प ओसाका या टोक्यो में ठहराने का था, जो इवेंट स्थल से काफी दूर है।

टीम इंडिया 20 सितंबर को होगी टोक्यो के लिए रवाना

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 20 सितंबर टोक्यो के लिए रवाना हो जाएगी, जिसमें उसे वहां पर 22 सितंबर को जापान की टीम के साथ एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलना है। वहीं बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने अपने बयान में यह भी साफ किया कि भारतीय टीम के खिलाड़ी कमरों को साझा नहीं करेंगे बल्कि अलग-अलग कमरों में ठहरेंगे। बता दें कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स में अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेलना है जो क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा।

MD JILLANI MANSURI

मो. जिलानी मंसूरी हिंदुस्तान तक न्यूज़ के चीफ एडिटर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top