शहर चुनें
30°C Delhi
ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी

विशेष श्रेणियां

वीडियो
फोटो
पॉडकास्ट
ई-पेपर
वेब स्टोरी
शहर चुनें

हमसे जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज अभी-अभी
दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद मंदिर में शादी, मोहल्लेवालों की पहल से एक हुए आरती और देवा
बिहार की राजनीति में हलचल: अनंत सिंह और नीलम देवी को जेडीयू ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला, विधान परिषद चुनाव पर टिकी नजरें
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव का महामुकाबला: लूला और बोल्सोनारो के बीच कड़ा मुकाबला, दूसरे चरण की वोटिंग आज
धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे:चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके
SIR में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं देगा चुनाव आयोग:RTI के जवाब में कहा- ट्रेड सीक्रेट है; AI इस्तेमाल पर भी नहीं दिया जवाब
दीपावली और छठ पूजा को लेकर पटाखा दुकानों का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

अपना शहर चुनें

बेतिया
बगहा
पटना
गया
भागलपुर
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
पूर्णिया
बिहार शरीफ
आरा
बेगूसराय
कटिहार
छपरा
मुंगेर
सहरसा
समस्तीपुर

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top

कल्याणपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ललन राय के घर से शराब बरामद

कल्याणपुर। पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार में...

कल्याणपुर। पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर थाना अध्यक्ष अमरजीत कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पनरी गांव निवासी ललन राय के घर पर छापेमारी की गई।

छापेमारी की कार्रवाई अपर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम ने घर की तलाशी के दौरान करीब 176–180 एमएल अवैध शराब बरामद की। बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ललन राय के खिलाफ पूर्व में भी शराब से संबंधित मामला दर्ज हो चुका है और वह शराब मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब बरामद शराब के स्रोत और इसके अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

कार्रवाई के संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के दौरान एसआई प्रमोद पाठक ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को जहां भी अवैध शराब के कारोबार या बिक्री की सूचना मिलेगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कल्याणपुर थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास अवैध शराब की बिक्री या कारोबार की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

MD JILLANI MANSURI

मो. जिलानी मंसूरी हिंदुस्तान तक न्यूज़ के चीफ एडिटर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top